Ticker

6/recent/ticker-posts

EPFO Recruitment 2019

Jobs Alert, EPFO Recruitment 2019: कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने जारी की नई वैकेंसी, 2 लाख होगी सैलरी

EPFO recruitment 2019: कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने विभिन्‍न पदों पर भर्त‍ियां जारी की हैं. ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

EPFO recruitment 2019: कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन(EPFO) ने नोटिफिकेशन जारी कर सूचना सेवा विभाग में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्‍यर्थ‍ियों को EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना होगा. आवेदन की आखिरी तारीख 1 जुलाई है.

EPFO recruitment 2019: पदों की संख्‍या

निदेशक (IS) – 2
संयुक्‍त निदेशक (IS) – 6
उप निदेशक (IS) – 12
असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर - 24

EPFO recruitment 2019: कितना होगा वेतन
निदेशक (IS) – 1,23,100 – 2,15,900
संयुक्‍त निदेशक (IS) – 78,800 – Rs 2,09,200
उप निदेशक (IS) – 67,700 – 2,08,700
असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर - 56,100 – 1,77,500

EPFO recruitment 2019: योग्‍यता

निदेशक (IS)
– कंप्‍यूटर एप्‍लीकेशन में मास्‍टर डिग्री हो या या किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से मास्‍टर ऑफ साइंस (CS या IT) किया हो.
– देश के किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या बैचलर ऑफ टेक्‍नोलॉजी (कंप्‍यूटर इंजीनियरिंग या CS या कंप्‍यूटर टेक्‍नोलॉजी या कंप्‍यूटर साइंस और इंजीनियरिंग या IT) किया हो.
– 10 साल का अनुभव हो.

संयुक्‍त निदेशक (IS)
– कंप्‍यूटर एप्‍लीकेशन में मास्‍टर्स डिग्री हो या मास्‍टर ऑफ साइंस (CS या IT).
– देश के किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या बैचलर ऑफ टेक्‍नोलॉजी (कंप्‍यूटर इंजीनियरिंग या CS या कंप्‍यूटर टेक्‍नोलॉजी या कंप्‍यूटर साइंस और इंजीनियरिंग या IT) किया हो.
– 8 साल का अनुभव हो.

उप निदेशक (IS)
– किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से कंप्‍यूटर एप्‍लीकेशन में मास्‍टर्स डिग्री हो या मास्‍टर ऑफ साइंस (CS या IT).
– देश के किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या बैचलर ऑफ टेक्‍नोलॉजी (कंप्‍यूटर इंजीनियरिंग या CS या कंप्‍यूटर टेक्‍नोलॉजी या कंप्‍यूटर साइंस और इंजीनियरिंग या IT) किया हो.
– 5 साल का अनुभव हो.

असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर (IS)
– किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से कंप्‍यूटर एप्‍लीकेशन में मास्‍टर्स डिग्री हो या मास्‍टर ऑफ साइंस (CS या IT).
– 3 साल का अनुभव हो.

EPFO recruitment 2019: ऐसे करें आवेदन

1– ऊपर दिए गए पदों में से किसी भी पद पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना होगा.
2– उम्‍मीदवारों को यहां अपनी आधारभूत जानकारी भरनी होगी.
3– बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्‍यर्थ‍ियों को ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा. ऑफलाइन फॉर्म भरने के बाद, संस्‍थान के पते पर वह फॉर्म भेजना होगा. साथ में जरूरी दस्‍तावेज भी भेजने होंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result