CHSE Odisha 12th Arts, Commerce results 2019: ओडिशा 12वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह होगा घोषित
CHSE Odisha 12th Arts, Commerce results 2019: द काउंसिल ऑफ हॉयर सेकेंड्री एजुकेशन ने बारहवीं का आर्ट्स और कॉमर्स र्स्टीम का रिजल्ट अगले सप्ताह घोषित होगा. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियिल वेबसाइट chseodisha.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
Updated: June 12, 2019, 2:30 PM IST
CHSE Odisha 12th Arts, Commerce results 2019: द काउंसिल ऑफ हॉयर सेकेंड्री एजुकेशन ने बारहवीं का आर्ट्स और कॉमर्स र्स्टीम का रिजल्ट अगले सप्ताह घोषित हो सकता है. परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. पिछले साल, कक्षा 12 कला और वाणिज्य के लिए परिणाम 9 जून को घोषित किया गया था. हालांकि इस बार रिजल्ट देर में जारी हो रहे हैं.
उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. बता दें कि हर साल 2 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होते हैं. पिछले साल, 2.84 लाख परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे. रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसे में स्टूडेंट्स indiaresults.com पर भी जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में बारहवीं साइंस का रिजल्ट घोषित किया गया था. लगभग एक लाख छात्रों ने कक्षा 12 की ओडिशा साइंस स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा दी, जिनमें से 72 प्रतिशत ने क्लीयर किया. वहीं आर्ट्स और कॉमर्स (सामान्य स्ट्रीम) का पास प्रतिशत पिछले साल साइंस स्ट्रीम से कम था. पिछले साल, 76.98 प्रतिशत छात्रों ने विज्ञान और 68.79 प्रतिशत छात्रों ने वाणिज्य में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी.
0 टिप्पणियाँ