गुम हो जाए फोन तो गूगल की मदद से पा सकते हैं वापस
एंड्रॉयड फोन्स आपके गूगल एकाउंट से लिंक्ड होते हैं इसलिए गूगल एकाउंट से अपने फोन को कंट्रोल किया जा सकता है और कमांड दिया जा सकता है.
हम सभी अक्सर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं. ऐसे में फोन के गुम हो जाने का डर बना रहता है. ऐसे में सबसे बड़ा खतरा होता है कि फोन के अंदर मौजूद तमाम डीटेल को ऐक्सेस करके कोई गलत फायदा न उठा ले. खो जाने पर फोन मिलेगा या नहीं मिलेगा ये बाद की बात है लेकिन उसके पहले हम एक और कदम उठा सकते हैं. दरअसल एंड्रॉयड फोन्स आपके गूगल एकाउंट से लिंक्ड होते हैं इसलिए गूगल एकाउंट से अपने फोन को कंट्रोल किया जा सकता है और कमांड दिया जा सकता है.
स्मार्टफोन खोने लेने होंगे ये स्टेप्स-
- किसी दूसरे स्मार्टफोन या पीसी पर गूगल में Find my phone टाइप करें.
- टाइप करने के बाद अपने गूगल अकाउंट में लॉगिन करें. खास बात है कि आपके फोन में भी उसी अकाउंट से लॉगिन होना चाहिए.

- लॉग-इन करने के बाद आपका स्मार्टफोन आपकी लास्ट सीन लोकेशन दिखा देगा. लोकेशन मिलने के बाद आप उस फोन पर रिंग टोन को ऑन कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने फोन पर सिर्फ 'Play Sound' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद डिवाइस फुल वॉल्यूम में बजने लगेगा भले ही वह साइलेंट या वाइब्रेशन मोड में हो. और अगले पांच मिनट तक रिंग टोन बजती ही रहेगी. तो फोन अगर आसपास होगा तो आपको मिल जाएगा.
Erase कर सकते हैं सारा डेटा-
- इसके अलावा अगर आप रिंग नहीं करना चाहते हैं तो इसे Find my phone से ही लॉक कर सकते हैं. इसके लिए आपको पहले बताए तरीके से फोन को खोजने और सेलेक्ट करने के बाद ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे,
- आपको 'Enable lock & erase' पर क्लिक करना होगा.
- इससे आप डिवाइस को पिन, पैटर्न या पासवर्ड से लॉक कर सकेंगे. अगर आपके फोन में कोई लॉक नहीं है तो यहीं से आप उसे सेट भी कर सकते हैं.
- इतना ही नहीं, कोई आपका फोन वापस कर सके इसलिए लॉक स्क्रीन पर आप कोई मेसेज या अपना नंबर भी सेट कर सकते हैं.
- अगर आप 'Erase' चुनते हैं तो आपके डिवाइस के इंटरनल स्टोरेज का पूरा डेटा डिलीट हो जाएगा. हालांकि, एसडी कार्ड का डेटा डिलीट नहीं होगा और ऐसा करने के बाद Find my phone इस डिवाइस पर काम नहीं करेगा.- ध्यान रखें कि Erase को आखिरी विकल्प के तौर पर ही इस्तेमाल करें.
लेकिन इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि Find my phone तभी काम करता है जब आपका खोया हुआ स्मार्टफोन इंटरनेट से जुड़ा हो. ऐसे में फोन के स्विच ऑफ होने या नेट ऑफ होने पर ये फीचर्स काम नहीं करेगा.- आपको 'Enable lock & erase' पर क्लिक करना होगा.

0 टिप्पणियाँ