Ticker

6/recent/ticker-posts

AFMS SSC medical officer recruitment 2019

AFMS SSC medical officer recruitment 2019: 150 पदों पर भर्ती, सैलरी कर देगी हैरान

AFMS SSC recruitment 2019: मेडिकल ऑफिसर के 150 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन पदों का न्‍यूनतम वेतन 97000 है. जानिये इन पदों पर आवेदन के लिए किन योग्‍यताओं और दस्‍तावेजों की जरूरत होगी.

AFMS SSC medical officer recruitment 2019: आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्व‍िसेज (AFMS) ने नोटिफिकेशन जारी कर मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. पहले या दूसरे ही अटेम्‍प में MBBS परीक्षा पास करने वाले उम्‍मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिये उम्‍मीदवारों को amcsscentry.gov.in पर जाना होगा. इन पदों आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2019 है.

आर्म्‍ड फोर्सेज मेडिकल सर्व‍िसेज, एएफएमएस ने मेडिकल ऑफिसर के कुल 150 पदों पर आवेदन मांगे हैं, इसमें महिलाओं के 15 पद शामिल हैं. उम्‍मीदवारों का चयन इंटरव्‍यू के आधार पर होगा. एएमएमएस, इस इंटरव्‍यू को दिल्‍ली कैंट स्‍थ‍ित आर्मी अस्‍पताल (आर एंड आर) में 30 जुलाई को आयोजित करने वाला है.



AFMS SSC medical officer recruitment 2019: योग्‍यता 
शैक्षणिक योग्‍यता: उम्‍मीदवार का किसी भी स्‍टेट मेडिकल काउंसिल/MCI में पर्मानेंट रजिस्‍ट्रेशन हो. स्‍टेट मेडिकल काउंसिल/MCI/NBE से पोस्‍टग्रेजुएट डिग्री या डिप्‍लोमा करने वाले आवेदन कर सकते हैं.

उम्र सीमा: इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 45 वर्ष है. उम्र की गणना 31 दिसंबर 2019 के आधार पर होगी.

AFMS SSC medical officer recruitment 2019: ऐसे आवेदन करें
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट amcsscentry.gov.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर अपको ‘new registration’ का लिंक मिलेगा.
स्‍टेप 3: जानकारी भरें और submit बटन प्रेस करें.
स्‍टेप 4: रजिस्‍ट्रेशन नंबर के जरिये लॉग इन करें.
स्‍टेप 5: अब फॉर्म भरें और डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करें.
स्‍टेप 6: आवेदन शुल्‍क जमा करें.

AFMS SSC medical officer recruitment 2019: इन दस्‍तावेजों की पड़ेगी जरूरत
— पासपोर्ट साइज फोटो
— कक्षा 10वीं का सर्ट‍िफिकेट
— आधार कार्ड
— इंटर्नशिप पूरा का सर्ट‍िफिकेट
— पर्मानेंट मेडिकल रजिस्‍ट्रेशन सर्टिफिकेट
— MBBS/PG डिग्री सर्टिफिकेट
— MBBS फाइनल पार्ट- I और II का सर्ट‍िफिकेट
— NCC सर्ट‍िफिकेट, अगर है तो
— पासपोर्ट, अगर विदेश से पढ़ाई की है तो

AFMS SSC medical officer recruitment 2019: आवेदन शुल्‍क
उम्‍मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्‍क देना होगा.

AFMS SSC medical officer recruitment 2019: वेतन
चयनित उम्‍मीदवारों को न्‍यूनतम 97,000 प्रति माह की आय प्राप्‍त होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result