Ticker

6/recent/ticker-posts

इंडिया की 5 बेस्ट स्कॉलरशिप

ये हैं इंडिया की 5 बेस्ट स्कॉलरशिप देश से लेकर विदेश तक स्टडी में करती हैं मदद



यहां हम आपको 5 प्रमुख स्कॉलरशिप के बारे में बता रहे हैं।

डीबी एजुकेशन। कई टैलेंटेड स्टूडेंट्स आर्थिक परेशानियों के कारण आगे की स्टडी नहीं कर पाते हैं। ऐसे टैलेंटेड स्टूडेंट्स की स्टडी में बाधा नहीं आए, इसके लिए देश में कई तरह के स्कॉलरशिप प्रोग्राम चलाए जाते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही 5 प्रमुख स्कॉलरशिप के बारे में बता रहे हैं।

1. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) : यह परीक्षा NCERT द्वारा आयोजित की जाती है। इसके तहत 11 वीं से लेकर पीएचडी तक पढ़ रहे स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप हासिल करने का मौका मिलता है। यह एग्जाम राज्य और राष्ट्रीय, दो स्तरों पर आयोजित की जाती है।

कितनी मिलती है स्कॉलरशिप? : क्लास 11th व 12th के स्टूडेंट्स के लिए हर माह 1250 रुपए। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए हर माह 2000 रुपए। पीएचडी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए UGC के मानदंडों के अनुसार स्कॉलरशिप मिलती है।

2. किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) : यह स्कॉलरशिप सभी टैलेंटेड स्टूडेंट्स को साइंस स्ट्रीम में रिसर्च कैरियर बनाने के लिए मोटिवेट करने दी जाती है। एग्जाम नेशनल लेवल पर होता है जिसे बंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान आयोजित करवाता है।

एग्जाम में भाग लेने की शर्त :  स्टूडेंट भारतीय नागरिक हो। 11th क्लास में साइंस स्ट्रीम  का स्टूडेंट हो। उसने 10th क्लास में  मैथ्स और साइंस में कम से कम 75% अंक हासिल किए हों। 12th क्लास में साइंस स्ट्रीम का  स्टूडेंट हो। 10th क्लास में मैथ्स और साइंस में कम से कम 75% मार्क्स मिले हों। 11th में मैथ्स और साइंस के टोटल 60% अंक आए हों। 

3. विज्ञान ओलम्पियाड फाउंडेशन स्कालरशिप एग्जाम (SOF EXAM) : विज्ञान ओलम्पियाड फाउंडेशन क्लास 1 से क्लास 12th तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप एग्जाम आयोजित कराता है। एसओएफ योग्य व टैलेंटेड स्टूडेंट्स को अलग-अलग लेवल पर कैश, ट्राफियां और मेडल प्रदान करता है।

SOF द्वारा ये एग्जाम आयोजित की जाती है : राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड, अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड,  अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलम्पियाड, राष्ट्रीय साइबर ओलम्पियाड, अंतरराष्ट्रीय जनरल नॉलेज ओलम्पियाड एसओएफ ही आयोजित करवाता है। 

4. MOMA प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम : मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी अफेयर्स (moma) अल्पसंख्यक समुदायों जैसे मुस्लिम, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी के 10th तक के बच्चों के लिए यह स्कॉलरशिप योजना चलाता है। पिछली क्लास में 50% से ज्यादा नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स, जिनके पैरेंट्स की सालाना इनकम एक लाख रुपए से ज्यादा न हो, उन्हें यह स्कॉलरशिप मिलती है।  

5. नेशनल बोर्ड ऑफ हायर मैथेमेटिक्स स्कीम
केंद्र सरकार का नेशनल बोर्ड ऑफ हायर मैथेमेटिक्स गणित में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को यह स्कॉलरशिप देता है। जिन स्टूडेंट्स ने मैथ्स में बीए/बीएससी में कम से कम 60% या बीए/बीएससी (ऑनर्स) में कम से कम 50% नंबरों के साथ ग्रेजुएशन किया हो या फाइनल ईयर में हों, वे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। गणित से एमएससी MSc कर रहे स्टूडेंट्स भी आवदेन कर सकते हैं। चयनित स्टूडेंट्स को एक साल तक हर माह 6,000 रुपए स्कॉलरशिप के रूप में दिए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020 सभी जिलो का रिजल्ट जारी देखे यहाँ से डारेक्ट रिजल्ट , rajasthan police result 2021 , rajasthan police result